
बोकारो:- बोकारो पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों ने बुधवार की रात झुमरा की तलहटी से छोटू मांझी नामक दो लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि बोकारो और गिरिडीह जिले में पूर्व में घंटे कई बड़ी नक्सली वारदातों का खुलासा हो सकता है।
More Stories
झारखंड में 78 नये कोरोना संक्रमित मिले, 177 डिस्चार्ज
विकास भारतीय कार्यालय में नेताजी को दी गयी श्रद्धांजलि
आजसू पार्टी का बागमुंडी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज