
रांची:- राष्ट्रीय स्तर के वेट लिफ्टर सोमेन कुमार डे का गुरुवार को रांची में आकस्मिक निधन हो गया। वह धनबाद के रहनेवाले थे और अपनी पत्नी के साथ रांची में अपने रिश्तेदारों के पास आए थे। एक दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद उनको केसी राय अस्पताल में दिखलाया गया। गुरुवार की सुबह अचानक उनकी मृत्यु हो गई। दो दिन पहले तक वह स्वस्थ थे हालांकि डायबिटीज के मरीज थे।
खेल कोटे से उनकी नियुक्ति डाक विभाग में हुई थी और उनकी पोस्टिंग कतरास में थी।
झारखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के इंद्रजीत सिंह व अन्य पदधारियों ने उनके शव को धनबाद भेजने की व्यवस्था की। देवी प्रसाद चटर्जी, राहुल भगत, महेंद्र शर्मा, कामायनी सिंह, महेंद्र सिंह व अन्य खिलाड़ियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
More Stories
भू माफियाओं द्वारा तालाब/जलासय को नष्ट कर अवैध रूप से जमीन बेची जा रही है
पंचायत चुनाव शीघ्र कराने के लिए हाईकोर्ट में दायर हुआ PIL
शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ठंड बाद झारखंड लाैटेंगे,चेन्नई में पति से मिल पत्नी ने किया दावा