
नयी दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। श्री ठाकुर आज 56 वर्ष के हो गये। प्रधानमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा , “ हिमाचल प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जा रहे राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।
उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं।” श्री शाह ने ट्वीट किया, “ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में देवभूमि निरतंर विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे तथा आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।”
More Stories
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने संगकारा को दी बड़ी जिम्मेदारी, सैमसन के साथ करेंगे काम
राजस्थान रॉयल्स ने संगकारा को दी बड़ी जिम्मेदारी, होंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट
यो-यो टेस्ट के बाद टाइम ट्रायल परीक्षण, अब और मुश्किल होने जा रही टीम इंडिया में एंट्री