
नयी दिल्ली:- केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्री नकवी ने शनिवार को अपने शोक संदेश में कहा , ‘गरीबों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रहे, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बूटा सिंह जी का निधन सामाजिक-राजनैतिक क्षेत्र का बहुत बड़ा नुकसान है। उनके परिवार एवं शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।’ गौरतलब है कि श्री सिंह का आकज यहां निधन हो गया। श्री सिंह ने आठ बार लोकसभा चुनाव जीता था। उन्होंनें केंद्रीय मंत्री के रूप में गृह, कृषि , रेल और संचार तथा अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों के साथ ही बिहार के राज्यपाल पद का दायित्व संभाला था।
More Stories
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने संगकारा को दी बड़ी जिम्मेदारी, सैमसन के साथ करेंगे काम
राजस्थान रॉयल्स ने संगकारा को दी बड़ी जिम्मेदारी, होंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट
यो-यो टेस्ट के बाद टाइम ट्रायल परीक्षण, अब और मुश्किल होने जा रही टीम इंडिया में एंट्री