
नयी दिल्ली:- उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने प्रखर राष्ट्रवादी नेता और स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू को उनकी जयंती पर भावपूर्ण नमन किया है।
श्री नायडू ने शनिवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि श्रीमती सरोजिनी नायडू का संघर्ष आने पीढ़ियों विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए अनुकरणीय रहेगा।
उप राष्ट्रपति ने कहा, “प्रखर राष्ट्रवादी नेता, भारत कोकिला श्रीमती सरोजिनी नायडू जी की जयंती पर पावन स्मृति को सादर नमन। आपकी जीवनगाथा और स्वाधीनता आंदोलन में आपका संघर्ष, स्वतंत्र भारत की पीढ़ियों विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए सदैव अनुकरणीय रहेंगे।”
More Stories
proud: भारत की ‘ढिंग एक्सप्रेस’ हिमा दास बनीं असम की DSP, पुलिस की वर्दी में दिखा रौबदार अंदाज
मजदूरों के हक में आवाज उठाने वाली नौदीप कौर को मिली जमानत, 12 जनवरी को किया गया था गिरफ्तार
विजय हजारे ट्रॉफी में क्रुणाल पांड्या बने रन मशीन, तीसरी पारी में फिर ठोका शतक