
नई दिल्ली:- एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी को बड़ा घाटा हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर गिरने की वजह से मुकेश अंबानी को करीब 7 बिलियन डॉलर का घाटा हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में करीब 8.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एक हफ्ते के दौरान कंपनी के मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है। रिलायंस के शेयर की यह अब तक की सबसे खराब परफॉर्मेंस थी। ब्लूमबर्ग बिलिनियर इंडेक्स के मुताबिक इस गिरावट से मुकेश अंबानी की कुल दौलत घटकर 71 बिलियन डॉलर पर आ गई। इसके साथ ही फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर में मुकेश अंबानी 6वें स्थान से फिसलकर 9वें स्थान पर आ गए। मुकेश अंबानी अब गूगल के फाउंडर लैरी पेज से पीछे आ गए हैं। इस साल जुलाई में मुकेश अंबानी दुनिया भर के रईसों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए थे। बता दें कि इस साल जुलाई में भई रिलायंस के शेयर में 6.2 फीसदी की गिरावट आई थी। कंपनी की परफॉर्मंस की हालत आप इस बात से भी समझ सकते हैं कि सोमवार सुबह रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर टूट कर 1940 रुपए तक चला गया। यह पिछले 4 महीने में सबसे निचला स्तर है।
More Stories
झारखंड के वित्तीय हालात पर भाजपा को कुछ भी कहने का नैतिक अधिकार नहीं : कांग्रेस
चतरा : बाजार में युवक की गोली मारकर हत्या
अर्जुन मुंडा निर्माणाधीन बिरसा मुंडा म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण