मुरैना:- मध्यप्रदेश के मुरैना जिला मुख्यालय पर हर वर्ष आयोजित होने वाली अलबेली हाट कोरोना काल मे दो वर्ष तक स्थगित रहने के बाद आज से पुनः सज धजकर कर तैयार है, जो महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
सामाजिक संस्था जेसीआई जाग्रति की ओर से आयोजित इस अलबेली हाट में घरेलू कामकाज के साथ-साथ हाथ से निर्मित कपड़े, पूजा सामग्री और अन्य कृतियां तैयार करने वाली महिलाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है।
संस्था की अध्यक्ष मधु प्रमोद सिंगल ने यहां बताया कि इस हाट की विशेषता यह है कि इसमें केवल महिलाएं हीं अपने-अपने सामान की दुकानें (मंडप) सजाती हैं और खरीददारी भी महिलाएं करती हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष में एक बार लगने वाली अलबेली हाट कोरोना काल मे दो वर्ष तक स्थगित रहने के बाद आज 30 सितंबर से पुनः अलबेली हाट सजाई गई है, जिसमें हाथ से निर्मित सामग्री की कला विभिन्न राज्यों की महिलाएं अपने हाथ से निर्मित सामग्री का प्रदर्शन करने आई हैं।
श्रीमती सिंगल ने बताया कि इस हाट से होने बाली आय से कुछ महिलाएं गरीब और निशक्त जनों की मदद भी करती हैं। उन्होंने कहा कि आज 30 सितंबर शुक्रवार से मुरैना के टाउनहाल में आयोजित अलबेली हाट 02 अक्टूबर तक खुली रहेगी। श्रीमती सिंगल ने बताया कि इस अलबेली हाट में इस बार बड़ी संख्या में खरीददारी करने के लिये सीमावर्ती राज्यों से महिलाएं आ रही हैं। आकर्षक रूप से दुकानों के सजे मंडप महिलाओं के आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार अलबेली हाट में परंपरागत वस्तुओं के विक्रय साथ बच्चों ओर महिलाओं के लिये खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *