
वाशिंगटन:- अमेरिका के वाशिंगटन में प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा को लेकर पुलिस ने 52 लोगों को गिरफ्तार किया है।
स्थानीय पुलिस प्रमुख राॅबर्ट कोन्टी ने बताया कि इनमें 47 लोगों को कर्फ्यू उल्लंघन, चार लोगों को गैर-लाइसेंसी पिस्तौल रखने और एक व्यक्ति को प्रतिबंधित शस्त्र रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने वाशिंगटन डीसी में कांग्रेस बिल्डिंग पर हमला कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। यह हिंसक घटना उनके द्वारा व्हाइट हाउस के पास हजारों समर्थकों को संबोधित किये जाने के बाद हुयी। प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत हो गयी । मृृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं।
More Stories
चीन में अब आइसक्रीम तक पहुंचा कोरोनो वायरस, 3 सैंपल पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
गूगल सर्च में खबरें न मिलने पर भड़का ऑस्ट्रेलिया, चोरी-छिपे पाबंदी के लिए लगाई फटकार
ट्रंप पर आरोप लगाने वाली भारतवंशी महिला को बाइडेन ने सौंपा अहम पद