
नयी दिल्ली:- देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 218.52 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक दो अरब 18 करोड़ 52 लाख 16 हजार 710 टीके दिये जा चुके हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3947 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 39 हजार 583 रह गयी है।
यह संक्रमित मामलों का 0.09 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.23 प्रतिशत हो गयी है।
मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 5096 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 40 लाख। 19 हजार 95 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.73 प्रतिशत है।
देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 20 हज़ार 734 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल
89 करोड़ 50 लाख 54 हजार 503 कोविड परीक्षण किए हैं।