किशनगंज:- देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। इस बीच कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह केलिए बढ़ा दी गई है। अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। गृह मंत्रालय के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई।
दरअसल, लॉकडाउन 2.0 की मियाद तीन मई को समाप्त हो रही थी। अवधि समाप्ति के दो दिन पहले ही मोदी सरकार द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है। अब चार मई से 17 मई तक ये लॉकडाउन 3.0 लागू रहेगा। इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है।
बसें और ई-कॉमर्स को अनुमति
जबकि मोदी सरकार ने इस बार लॉकडाउन में कुछ छूट दी है। इस छूट के मद्देनजर ग्रीन और ऑरेंज जोन में ई-कॉमर्स को मंजूरी दी गई है। इन जोन में गैर-जरूरी सामानों की ऑनलाइन डिलीवरी पर छूट दी गई है। इसके साथ ही ग्रीन जोन में 50 फीसदी सवारी लेकर बसें चलाने की अनुमति दी गई है। ग्रीन जोन में बस डिपो में 50 फीसदी कर्मचारी ही काम करेंगे।
हालांकि इस दौरान कई गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी। लॉकडाउन के दौरान स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को 17 मई तक बंद रखा जाएगा। इसके अलावा मॉल्स, पब्स आदी को भी बंद रखा जाएगा।
रेड जोन वाले जिले
मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया।
ऑरेंज जोन वाले जिले
नालंदा, कैमूर (भभुआ), सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, अरवल, सरन, नवादा, लखीसराय, बांका, वैशाली, दरभंगा, जहानाबाद, मधेपुरा और पूर्णिया।
ग्रीन जोन वाले जिले
शेखपुरा, अररिया, जमुई, कटिहार, खगरिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पशिचम चंपारण, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और सुपौल।
बताते चलें कि सबसे पहले 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 25 मार्च से 14 अप्रैल तक पहला लॉकडाउन चला। दूसरा लोक् डाउन 15 अप्रैल से 3 मई तक 19 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान भी पीएम मोदी की ओर से किया गया था। तीसरी बार गृह मंत्रालय के जरिए लॉकडाउन बढ़ाए जाने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने राज्यों से सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवाए जाने की बात भी कही है।
More Stories
माघी पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ा जनसैलाब
छपरा सीवान एनएच पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार उतरा मौत के घाट
शराब मामले में नगर थानाध्यक्ष निलम्बित, होगी विभागीय कार्रवाई