
नयी दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पर्वतारोहियों की हुई मौत पर शोक व्यक्त किया है।
श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा,“एनआईएम (निम) उत्तरकाशी पर्वतारोहण अभियान से जुड़े लोगों की मृत्यु से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। बचाव अभियान जारी है और स्थिति पर अधिकारी कड़ी नजर रख रख रहे हैं।”
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा 2 पर्वत चोटी के पास हिमस्खलन में चार लोगों की मौत हो गयी है। वहीं आठ पर्वतारोहियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी भी 25 लोग लापता बताए जा रहे हैं।