
धनबाद:- विधायक राज सिन्हा और सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने गरीब लोगों के बीच जाकर दीया और बाती का वितरण किया
गौरतलब है कि धनबाद विधायक राज सिन्हा विधायक बनने के बाद से ही लगातार प्रत्येक वर्ष सवा लाख दीयों का वितरण गरीब और असहाय लोगों के बीच जाकर करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज उनका साथ देने के लिए धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह भी पहुंचे। सांसद और विधायक दोनों ने पत्र खुले मैदान में जाकर लोगों के बीच बीए का वितरण किया। सांसद ने कहा कि धनबाद विधायक राज सिन्हा के द्वारा नेक पहल प्रत्येक वर्ष की जाती है प्रत्येक वर्ष धनबाद विधायक गरीबों के बीच जाकर दीपावली में लोगों को मदद पहुंचाते हैं यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है और किसी भी गरीब के यहां अंधेरा नहीं होना चाहिए।
धनबाद विधायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधायक बनने के बाद से प्रत्येक वर्ष दीपावली के समय लोगों के घर प्रकाश बांटने का काम कर रहा हूं। मेरा मानना है कि चलो दिए जलाए हम यहां अंधेरा हो। इसी के तहत प्रत्येक वर्ष सवा लाख दिए का वितरण प्रत्येक वर्ष मेरे द्वारा किया जाता है।
कोरोना काल में एक तरफ लोग काफी संख्या में बेरोजगार हुए हैं। विधायक के द्वारा इस प्रकार की पहल के बाद स्थानीय लोगों ने भी विधायक का आभार जताया।
More Stories
बूथ और स्थानीय पंचायत समिति को करें प्रशिक्षित, योग्य कार्यकर्ताओं को दे जिम्मेवारी:धर्मपाल सिंह
रांची की रोशनी – सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह
झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का अघोषित आपातकाल:दीपक प्रकाश