
रांची:- स्वतंत्रता दिवस पर 15अगस्त को जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण झंडोत्तोलन करेंगे।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में बताया गया है कि मंत्री आलमगीर आलम पाकुड़ जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन करेंगे, जबकि मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव लोहरदगा में, सत्यानंद भोक्ता चतरा में, चंपई सोरेन सरायकेला में, हाजी हुसैन अंसारी देवघर में, बादल जामताड़ा में, जोबा मांझी चाईबासा में, बन्ना गुप्ता जमशेदपुर में, मिथिलेश ठाकुर गढ़वा में और जगरनाथ महतो बोकारो में झंडोत्तोलन करेंगे।
More Stories
संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत विधायक प्रदीप यादव एवं बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त होः बिनोद शर्मा
भाजपा नेता केंद्र सरकार के भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाये-कांग्रेस
कोरोना आपदा में जनता सेवा छोड़ अपनी सेवा में लगी रही हेमन्त सरकारःकेदार हाजरा