
स्वर्गीय हांसदा को बताया अनमोल रत्न
जमशेदपुर:- राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को प्रख्यात शिक्षाविद और पद्मश्री स्वर्गीय प्रो. दिगंबर हांसदा के करणडीह स्थित आवास पहुंचे। जहां उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए स्वर्गीय हांसदा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
उन्होंने स्वर्गीय आस्था की तस्वीर पर पुष्प अर्पित नमन किया। मंत्री बन्ना गुप्ता सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर यहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया, कि स्वर्गीय हांसदा के रुप में झारखंड ने एक अनमोल रत्न खो दिया है। जिनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। स्वर्गीय दिगंबर हांसदा अपने समय के प्रख्यात शिक्षाविद और मूल भाषा के साहित्यकार थे। उन्होंने बताया, कि राज्य ने साहित्य जगत का एक सितारा खो दिया है। स्वर्गीय हांसदा के निधन से न केवल साहित्य जगत, बल्कि हर कोई मर्म आहत है। आपको बता दें, कि 2 दिन पूर्व संथाली साहित्य के जनक पद्मश्री प्रोफ़ेसर दिगंबर हांसदा की 93 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
More Stories
सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नही:भाजयुमो
डायन कुप्रथा दूर करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने रवाना किया जागरूकता रथ
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू, परेड में शामिल