रांची:- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू के सदस्यों ने मुलाकात की।
उन्होंने मुख्यमंत्री को दुर्गा पूजा पंडाल का 30 सितंबर को अनावरण करने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, महासचिव राजीव कुमार पप्पू, सचिव अजय कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह मौजूद थे।
इस बीच मुख्यमंत्री श्री सोरेन से आरआर स्पोर्टिंग क्लब, रातू रोड के सदस्यों ने भी मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का 30 सितंबर को उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर क्लब के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मां दुर्गा की मूर्ति सप्रेम भेंट की।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में क्लब के संरक्षक विक्की यादव, अध्यक्ष राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, वरीय उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल और सत्येंद्र गुप्ता के अलावा सुभाष राय, बिट्टू शुभम तथा शिवम चौधरी शामिल थे।