
रांची:- रांची के संजय सेठ ने दिल्ली में NHAI के अधिकारियों से मिलकर 10 वर्षों सेअधूरे पड़े पिस्का-नगड़ी के आरओबी को पूर्ण करने को लेकर NHAI के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने इस अधूरे ओवर ब्रिज के कारण यहाँ की जनता को हो रही समस्या से अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस कार्य को पूर्ण करने को लेकर विभाग गंभीर है। इसी माह इस कार्य को पूर्ण करने के लिए टेंडर निकाला जाएगा और शीघ्र ही इसे पूर्ण किया जाएगा। श्री सेठ ने बताया कि वर्षों से इस अधूरे पड़े कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र की जनता की बड़ी समस्या का समाधान होगा।
More Stories
कृमि दिवस के अवसर पर कृमि की दवा एल्बेंडाजोल लेना न भुलेंः- उपायुक्त
दूसरों के साथ अपने जीवन की सुरक्षा के लिए करें यातायात नियमों का पालनः- उपायुक्त
राज्यपाल ने महिला कॉलेज का किया उद्घाटन