उपायुक्त रांची की अध्यक्षता में हुई बैठक
रांची:- 30 जनवरी 2021 को रांची जिला के सभी प्रखंडों में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण कैंप का आयोजन किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), झालसा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिले के सभी प्रखंडों में इस कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर के दौरान समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदत्त अधिकारों व कानूनी पहलुओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।
इसे लेकर आज दिनांक 22 जनवरी 2021 को उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों को कैंप लाकर किस तरह से लाभान्वित किया जाए इसे लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने कोरोना से संबंधित दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए कैंप के आयोजन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैंप के दौरान लाभुकों एवं अन्य लोगों के बैठने की व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर की करें। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने बताया कि 30 जनवरी 2021 को जिला और प्रखंड स्तर पर विधिक सेवा सह सशक्तिकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड स्तर के नोडल पदाधिकारी हैं जबकि परियोजना निदेशक आईटीडीए जिलास्तरीय नोडल पदाधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिले, साथ ही अगर उनकी कोई समस्याएं शिकायत है तो इसका भी कैंप में समाधान का प्रयास किया जा सकेगा।
आपको बतायें कि कैंप के दौरान सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत गरीब परिवारों, विधवाओं, वृद्धों एवं कमजोर वर्गों को दिए जाने वाले पेंशन योजना, अनाज वितरण योजना, आवास आदि से जुड़ी व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
More Stories
एक कि.मी का सफर तय कर वैक्सीन लेने पहुंचे 81 वर्षीय बाबूराम हेम्ब्रम
पेड़ से झूलता मिला महिला का शव, महिला की शिनाख्त नही
विधानसभा अध्यक्ष ने साइमन मरांडी के निधन पर शोक व्यक्त किया