रांची:- छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान सर्योदय तिरिल आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73 वी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया गया। महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर एवं दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। मुख्य अतिथि मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि गांधीजी के विचारों को सहेज कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने से ही सफलता मिलेगी। अवसर पर मुख्य रूप से छोटानागपुर खादी ग्रामोद्योग संस्थान के संरक्षक अभय कुमार चौधरी, मंत्री भावना देवी, अशुतोष द्विवेदी, आनंद पांडेय, उषारानी सिंह, श्याम किशोर लाल, अनुकूल राज, राकेश बिहारी शरण, दिनेश कुमार, प्रभा कुमारी, शारदा कुमारी, अमन कुमार आदि शामिल थे।
More Stories
रांची रेल मण्डल में संविधान निर्माता को याद किया गया
लर्नर लाइसेंस और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से स्थगित
कुटे स्थित विस्थापित भवन में पुलिसकर्मियों के लिए 500 बेड का आइसोलेशन सेंटर तैयार