
रांची:- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य के दो शहीदों के शोक संतप्त परिजनों से बुधवार को मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिया। श्री दास आज दोपहर रांची जिले के चान्हो प्रखंड के चोरया गांव पहुंच कर हाल ही में लेह लद्दाख की दुर्गम घाटियों में बारूदी सुरंग विस्फोट से शहीद हुए अभिषेक साहू के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि झारखंड के लाल ने देश का मान बढ़ाया है। पूरे झारखंड को ऐसे वीर सपूतों पर गर्व है। इस दौरान चोरया गांव की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष मांग पत्र रखते हुए चोरया मोड़ पर शहीद अभिषेक की प्रतिमा लगवाने, उनके नाम पर पथ का नामकरण करने,तोरणद्वार बनवाने सहित उनके बड़े भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग की। श्री दास ने इसपर आवश्यक पहल का भरोसा दिया। इसके पूर्व भाजपा नेता श्री दास मांडर के शहीद अरविंद मिश्र के परिजनों से उनके घर पर मुलाकात की। शहीद अरविंद पिछले दिनों जम्मू में बीमार होने से डयूटी के दौरान शहीद हो गए।
More Stories
आटीआई हज़ारीबाग़ में नामांकन के लिए साक्षात्कार 28 एवं 29 जनवरी से
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वृद्ध महिला का 10 मिनट में वृद्धा पेंशन स्वीकृत किया
एक व्यक्ति भी चाहे तो बदलाव कर सकता है-उपायुक्त