
अवैध संबंधों को देख लेने के कारण बच्चे की गयी जान
गोड्डा:- गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत खट्टी गांव में मामी पर अपने प्रेमी संग मिलकर अपने ही दस वर्षीय भांजे की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि भांजे ने मामी को उसके प्रेमी के साथ नाजायज रिश्ता बनाते देख लिया था, इसी कारण उसकी सगी मामी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नवविवाहिता का 22वर्षीय युवक के साथ कई महीने से प्रेम प्रेम प्रसंग चल रहा था। जबकि प्रीति देवी का पति शादी के बाद से पंजाब में मजदूरी करता है। इधर महिला के घर में रह रहे उसके 10वर्षीय भांजे मुकेश कुमार यादव करीब आठ माह से उसके घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान उसने अपनी मामी को उसके प्रेमी के साथ कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इसे लेकर पूर्व में कई बार महिला और उसके ससुर के बीच कहासुनी भी हुई थी। ससुर द्वारा महिला को सुधारने की चेतावनी दी जा रही थी। इस दौरान मामला बलबडडा थाना भी पहुंचा था। बाद में समझा बुझाकर दोनों को छोड़ दिया गया था। इसी क्रम में शनिवार को महिला व उसके प्रेमी ने मिलकर रास्ते से बालक को हटाने के उद्देश्य गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को गांव के बाहर पिपरा बांध स्थित सिंचाई कूप में फेंक दिया था। शाम में महिला का ससुर जब घर पहुंचे तो अपने नाती को घर में नहीं पाकर उसकी काफी खोजबीन की। इसी क्रम में बालक के माता-पिता को भी सूचना दी गई। कहीं कोई अता पता नहीं चलने पर रविवार की सुबह थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की गई। पुलिस द्वारा महिला और उसके प्रेमी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। कड़ाई से पूछताछ के बाद दोनों अपना गुनाह को कबूल करते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर बालक को मारकर कुएं में फेंक दिया है। इसके बाद पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर उसकी पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में लोग काफी आक्रोशित हैं।
More Stories
रांची जिला सीनियर पुरुष-महिला खो-खो चयन प्रतियोगिता 7 मार्च को
झारखंड टीम को प्रोत्साहित करने मैदान पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा
अधिक से अधिक धान बिक्री कर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ लें किसानः आयुक्त