
नयी दिल्ली:- उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जाने-माने वायलिन वादक टी. एन. कृष्णन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उप राष्ट्रपति ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा ,“ प्रख्यात वायलिन वादक श्री टी. एन. कृष्णन के निधन की सूचना से गहरा दुख हुआ। उनका निधन संगीत की दुनिया, विशेष कर कर्नाटक संगीत को बड़ा नुकसान है। उन्हें रागों पर पकड़ के लिए जाना जाता है और उन्होंने दशकों तक श्राेताओं को आनंदित किया। उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए संवेदना। ओम शांति।” श्री कृष्णन का सोमवार शाम को चेन्नई में निधन हो गया था। उन्हें तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी मृत्यु हो गयी। वह 92 वर्ष के थे।
More Stories
आटीआई हज़ारीबाग़ में नामांकन के लिए साक्षात्कार 28 एवं 29 जनवरी से
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने वृद्ध महिला का 10 मिनट में वृद्धा पेंशन स्वीकृत किया
एक व्यक्ति भी चाहे तो बदलाव कर सकता है-उपायुक्त