
राँची:- आज मोक्ष सप्तमी के मौके पर जैन धर्म के 23 वेंतीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का आज निर्वाण महोत्सव जैन समुदाय के श्रद्धालुओं द्वारा कोरोना संक्रामक की वजह से सादगी से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अपर बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर में हुआ जहां पर सुबह सात बजे सर्व प्रथम नित्य
पूजा-अर्चना में भगवन पार्श्वनाथ को पांडू शिला पर विराजमन कर मंत्रोच्चारण व घंटाध्वनि के साथ विषेश कलशाभिषेक, शांतिधारा, भागवान पार्श्वनाथ के पूजन के अनुष्ठान पंडित अरविंद जैन शास्त्री द्वारा संपन्न कराए गए।शांती धारा व अन्य अनुष्ठान सोसलडिस्टेसिंग के साथ किया गया। इसका नालव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। जहां पर समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में पूजा-अर्चना की। इसके बाद आज शाम आरती की जाएगी। इस मौके पर कई लोगों नें व्रत रखा। कार्यक्रम को सफल बनानें में दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष उमेदमल जैन काला, मंत्री कमल विनायका, प्रमोद झांझरी, मोनिका ठोल्या, अनिता पांड्या ने सहयोग किया।
More Stories
एसबीआई के अधिकारियों ने आदिम जाति सेवा मंडल के बच्चों के बीच बांटे कंबल-चादर
झारखंड की राखी जैन पहली महिला हैं, जो JCI INDIA की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं
कृषि ऋण माफी योजना में कृषक मित्रों की भूमिका अहमः-उपायुक्त