
जंगली सुअर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था
गिरिडीह:- गिरिडीह जिले के गावां वन प्रक्षेत्र के भीमतरी जंगल में एक तेंदुआ रस्सी के बने जाल में फंस गया है। बताया जाता है कि कुछ शिकारियों द्वारा जंगली सुअर को पकड़ने के लिए जंगल मे जगह-जगह रस्सी का फंदा बना लर लगाया जाता है। बीते शनिवार- रविवार की रात इसी फंदे में एक तेंदुआ आकर फंस गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने गावां रेंजर अनिल कुमार को दी। सूचना मिलने पर रेंजर ने मौके पर वनरक्षी पवन चौधरी को भेज दिया है। रेंजर ने बताया कि हजारीबाग से पिंजड़ा मंगवाया जा रहा है। तेंदुआ को पिंजड़ा में डाल कर उसे सुरक्षित जगह छोड़ा जाएगा।
More Stories
संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत विधायक प्रदीप यादव एवं बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त होः बिनोद शर्मा
भाजपा नेता केंद्र सरकार के भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाये-कांग्रेस
कोरोना आपदा में जनता सेवा छोड़ अपनी सेवा में लगी रही हेमन्त सरकारःकेदार हाजरा