
रांची:- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड में भी जंगलराज शुरू हो गया है इसका ताजा उदाहरण दुमका बना है जहां दिनदहाड़े मेन रोड बक्सा दुकान में एक महिला पुष्पा हिम्मतसिंहका पति रामचंद्र हिम्मतसिंहका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह बयान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के 10 महीने के शासन में सिर्फ अपराध और भ्रष्टाचार का ही ग्राफ बढ़ा है। बाकी विकास तो कोसो दूर छूट गया है।
उग्रवादियों द्वारा लेवी के लिए ठेकेदारों की मशीनें फूंकना, हत्या, बलात्कार, रंगदारी, अपहरण आदि आम बात हो गई है। राजद कांग्रेस की संगति में राजद कांग्रेस के ही बिहार के जंगलराज की तरह झारखंड में भी शासन चलाया जा रहा है।
पिछले 20 वर्षों से रिकॉर्डतोड़ पिछले 10 महीनों में अपराध बढ़ा है। अपराध अपने चरम पर है और अपराधियों का मनोबल ऊंचा हो गया है। हेमंत सोरेन सरकार आम नागरिक को सुरक्षा देने में विफल है।
यह नारा अब जन जन के जुबान पर है कि हेमंत है तो अपराधियों,भ्रष्टाचारियों ,बलात्कारियों को हिम्मत है।
More Stories
एसबीआई के अधिकारियों ने आदिम जाति सेवा मंडल के बच्चों के बीच बांटे कंबल-चादर
झारखंड की राखी जैन पहली महिला हैं, जो JCI INDIA की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं
कृषि ऋण माफी योजना में कृषक मित्रों की भूमिका अहमः-उपायुक्त