
रांची:- राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से आज झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने राज भवन आकर मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
राज्यपाल महोदया ने उक्त अवसर पर झारखंड लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अमिताभ चौधरी से कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग एक महत्वपूर्ण संस्था है। विभिन्न विश्वविद्यालयों में भी कई रिक्तियां हैं, छात्रहित में नियुक्ति करना अनिवार्य है। साथ ही बहुत से शिक्षकों के प्रोन्नति सबंधी मामले लंबित है। अपेक्षा है कि आप इन सभी बिंदुओं पर तेजी से कार्य कर यहाँ भी विशिष्ट पहचान स्थापित करेंगे।
More Stories
एसबीआई के अधिकारियों ने आदिम जाति सेवा मंडल के बच्चों के बीच बांटे कंबल-चादर
झारखंड की राखी जैन पहली महिला हैं, जो JCI INDIA की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं
कृषि ऋण माफी योजना में कृषक मित्रों की भूमिका अहमः-उपायुक्त