राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता
रांची:- 17 से 25 मार्च तक हरियाणा के जींद में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता 2021 में झारखंड हॉकी टीम ने हॉकी चंडीगढ़ को क्वार्टर फाइनल में 7-0 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश की झारखंड टीम की ओर से दीपक सोरेंग ने तीन गोल 17, 25, 30 वें मिनट में किया तथा विनीत टोप्पो 27वे मिनट,रितिक रोशन लकडा 28 वे मिनट, नमित डोड राय 42वे मिनट एवम् एडिशन मिज ने 47वे मिनट में 1-1गोल किए।झारखंड टीम में दुगा मुंडा,रितिक रोशन लकडा,अमित बा, निर्मेश तिर्की,सुमित बरवा,विशाल लकड़ा,कमल चिक बड़ाइक,अमृत तिर्की,विनीत टोप्पो,दीपक सोरेंग,कुलदीप बरला,सुखनाथ गुड़िया,एडिशन मिंज, नमित डोदेराई,अभिषेक एक्का,असीम एक्का,जेम्स नाग एवम् प्रभात समद ,कोच आदम होरो तथा मैनेजर रोहित कुमार है। हॉकी झारखंड का सेमीफाइनल में मुकाबला हॉकी उत्तर प्रदेश के साथ 24मार्च को दोपहर 04बजे है ।
टीम के सेमीफाइनल में पंहुचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों की ओर से बहुत बहुत बधाई।
More Stories
बिहार में थमने का नाम नहीं ले रहा कोरोना संक्रमण, मिले रिकॉर्ड 4157 पॉजिटिव
छत्तीसगढ़ी मनिकपुरी पनिका समाज के चैन दास का निधन,शोक
चार लड़कियां मानव तस्करों के चंगुल से बची