
कल 18 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।राज्य में बढ़कर संख्या 308 हुई।
राँची:- झारखण्ड में बृहस्पतिवार को भी कोरोना ने बढ़त बनाया है।।21 मई को 18 कोरोना पॉजिटीव मिला है।जिसमें गुमला-7,गिरीडीह1,सरायकेला-2,जमशेदपुर 1,कोडरमा 2,और देर रात बोकारो से 5 कोरोना पॉजिटीव की पुष्टि हुई है।18 कोरोना पॉजिटीव मिलने से राज्य में 308 हो गई है।पिछले कुछ दिनों से हर दिन झारखण्ड में कोरोन पॉजिटिव की पुष्टि हो रही है।जिसमे पिछले 16 दिनों में (5मई से 21मई)में झारखण्ड में 193 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
झारखण्ड में नए नए जिले के साथ नए नए जगहों पर कोरोना पॉजिटिव मिलने से चिंता बढ़ गई है।आज लॉक डाउन चौथे चरण का पांचवे दिन है।भारत सरकार ने फैसला लिया कि लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा।
भारत मे मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के चलते सरकार ने लॉक डाउन आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
झारखण्ड में जैसी स्थिति है हर दिन नए नए जगहों पर कोरोना वायरस का मरीज मिल रहे हैं।
झारखण्ड में चिंता का बिषय है कि हर दिन मरीज की संख्या बढ़ता जा रहा है।जैसे जैसे प्रवासी आ रहे हैं मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
अब तक इन जिलों में कोरोना पॉजिटीव मरीज पाए गए हैं।
राँची-112,बोकारो-15,हजारीबाग-33,सिमडेगा-3,धनबाद-7,कोडरमा-16,गिरिडीह-16,देवघर-5,गढ़वा-47,पलामू-15,जामताड़ा-2,गोड्डा-1,दुमका-2
जमशेदपुर-16,रामगढ़-3,लोहरदगा-2,लातेहार-4,गुमला-3,चाईबासा-1और सरायकेला-4,चतरा 1 हैं।
झारखण्ड में तीन मौत हुई।जिसमें राँची हिंदपिड़ी से 2 और बोकारो से 1 की मौत अभी तक हो चुकी है। झारखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या 308 हो गई है।
वहीं एक मामला बरियातू का है लेकिन मरीज का रिपोर्ट गुड़गांव मेदांता से आई थी,जहां उनकी मौत हो गई।इस केस को मिलाकर झारखण्ड में 309 हो जाता है।और मुम्बई से आये व्यक्ति का जोड़ दें तो आंकड़ों में 310 हो जाता है।
राँची में पहले हिंदपिड़ी में कोरोना पॉजिटिव पाएं गए जहां 69 है अन्य जगहों पर मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है।हिंदपिड़ी के अलावे राँची में इन क्षेत्रों में कोरोना जा पहुंचा है।बेड़ो 5,इटकी 4,चुटिया थान क्षेत्र के रामनगर 1,अनन्तपुर 1,लेकरोड 2,गुरुनानक स्कूल के केम्प से 1,कांटाटोली नेताजी नगर से 2,लोवाडीह से 1,इमली चौकहरमू से 1,पिस्का मोड़ बांस टोली से 1,आईटीआई बस स्टैंड इटकी रोड 1,बुंडू के ताऊ से 1,डोरंडा 1,कडरू 1,राँची रेलवे स्टेशन के पास 1 और कांके के अरसन्डे 1 बरियातू/रिम्स 3,पुंदाग 1,औऱ अरगोड़ा 1 और मांडर 5 और अनगड़ा 4 और नामकुम के खरसीदाग-1,चान्हो 3 है।
सबसे बड़ी राहत की बात है कि झारखण्ड में एक तरफ कोरोना वायरस का मरीज मिल रहा है तो दूसरी तरफ मरीज धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं।136 कोरोना मरीज अबतक ठीक हुआ है।जिसमे राँची से 91,बोकारो से 9 हजारीबाग से 3 धनबाद से 2 सिमडेगा से 2 देवघर से 4 कोडरमा से 1 गिरीडीह से 1,पलामू से 15,गढ़वा से 3,दुमका 2,जामताड़ा-2,गोड्डा 1ठीक हुए हैं।
झारखण्ड में 308 मामले में अकेले राँची से 112 मामले हैं।दूसरा गढ़वा है जहां 47 मामले हैं।वहीं हजारीबाग 33 हैं।कोरोना वायरस को रोकना है तो अगर आगे लॉकडाउन बढ़ता है तो पालन करें।क्योंकि आपकी एक गलती पूरे घर,मुहल्ले,शहर में तबाही मचा सकता है इसलिए घर में रहे सुरक्षित रहें।
अभी कई दिनों से झारखण्ड के भाई बन्धु दूसरे राज्य से आ रहे हैं।सभी का स्वागत करें और सामाजिक दूरी बनाके रखें ।हम सबकी एक गलती भारी पड़ सकती है।इसलिए सामाजिक दूरी जरूरी है।अभी तक 308 केस में लगभग 188 कोरोना पॉजिटीव प्रवासी का ही निकला है।इसलिए सावधानी बरतें।
More Stories
नई शिक्षा नीति प्रभावी तरीके से लागू हो-विद्यार्थी परिषद
कर्जविहीन किसान ही खुशहाली की पहचान है-रामेश्वर उरांव
700 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर्स आज से जाएंगे हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित