
रांची:- अयोध्या में भगवान रामलला के मंदिर की आज आधारशिला रखी गयी, इसे लेकर राम भक्तों में उत्साह नजर आ रहा है। सभी अपने-अपने तरीके से इसका इजहार करना चाह रहे हैं। झारखंड में भी इसके लिए खास तैयारी की गई थी, आज राजधानी रांची में दीपोत्सव मनाने की जोरदार तैयारी है। दिवाली की तरह दीपों और रंग-बिरंगे बल्बों से रांची जगमग करेगी। 500 साल बाद आए क्षण को लोग किसी भी कीमत पर जाया होने नहीं देना चाहते हैं। इसलिए पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह से ही मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। पूरे शहर को महावीरी झंडा से पाट दिया गया है। चूंकि कोरोना वायरस के कारण राज्य में लॉकडाउन लगा हुआ है़, लिहाजा इसका पालन करते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मंदिरों और घरों में प्रकाश और दीप जलाने की अपील की गई है।
रांची में कई अखाड़े हैं। वहां एक दो रोज पहले से ही झंडा लगाने का काम शुरू कर दिया गया था। शाम 7 बजे मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ कर आरती कर दीप प्रज्वलित की जायेगी। व्यवसायी वर्ग ने भी राम मंदिर के भूमि पूजन को खास बनाने की तैयारी की है। इसके लिए वो सिर्फ अपने घरों में ही नहीं बल्कि प्रतिष्ठानों में भी दीप जलाये जायेंगे। कई दुकानों पर भगवान श्रीराम का भव्य कट आउट भी लगाया गया है। आम लोगों के साथ-साथ बीजेपी और कई हिन्दू संगठन भी झारखंड को राममय बनाने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस वक्त श्री राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे, उस समय 12ः10 से 12ः20 बजे तक सभी लोग अपने मंदिरों और घरों की छतों पर घंटी, शंख, ढोल, नगाड़े, बजा कर शंखनाद करेंगे। सभी सनातन धर्म वालों से अपील की गई है कि वो अपने घर, प्रतिष्ठान और मंदिरों में महावीर पताका अवश्य लगायें। इसका असर देखा भी जा रहा है।
More Stories
अंजना देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी
बाघमारा कॉलेज का चर्चित आरोपित व्यख्याता हुआ निलंबित
रणधीर वर्मा स्टेडियम में उपायुक्त ने किया झंडोत्तोलन