जौनपुर:- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के थाना खेतासराय पुलिस ने तीन तस्करों को गौमांस के साथ सोमवार को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गयासपुर नोनारी में तीन गोवंशीय तस्करों को गौमांस के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार तस्करों में खेतासराय निवासी रिजवान अहमद पुत्र स्व हन्नान अहमद, मोहम्मद अबुलैश पुत्र एजाज अहमद निवासी तथा मोहम्मद पुत्र सफीक शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 60 किग्रा गौमांस, एक लोहे का गडासा, एक चाकू, एक लकड़ी का ठीहा बरामद किया है।