
नयी दिल्ली:- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है उन्होंने सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए जन-जन के प्रति कर्तव्यों का पालन करने में अपना प्रत्येक क्षण समर्पित कर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का रविवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। नड्डा ने कहा,”श्रद्धेय अटल जी की सरकार में मंत्री रहे श्री जसवंत सिंह जी के निधन का समाचार दुःखद है। सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने जन-जन के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने में अपना प्रत्येक क्षण समर्पित कर दिया।” उन्होंने कहा,” श्री जसवंत सिंह जी का जाना संगठन, समाज तथा देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी अपार संवेदनाएं। ॐ शांति।”
More Stories
पिता किसान आंदोलन में, बेटे ने कुश्ती में जीता स्वर्ण, खेती से निकलता है पहलवानी का खर्च
अखिलेश यादव का दावा- BJP ने नहीं किया कोई बड़ा काम, सपा सरकार आने पर युवाओं को मिलेगा रोजगार
सत्याग्रही किसान अब मांग पूरी होने पर ही लौटेंगे : राहुल