
सहरसा:- किसान मोर्चा के समर्थन में जिला इकाई जन अधिकार पार्टी ने गुरुवार को सहरसा जंक्शन पर पहुंचकर सहरसा से पटना जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को घंटों रोक सरकार के विरुद्ध नारे लगाते रहे। जिलाध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन के आह्वान पर पूरे राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेल का चक्का जाम किया है। जब तक किसानों का तीनों कानून वापस नहीं होगा जन अधिकार पार्टी किसानों के साथ लगातार आंदोलन करती रहेगी।उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि 70 प्रतिशत किसानों की बात को सरकार नजरअंदाज कर रही है। जिसके तहत किसानों के सभी मोर्चा ने आंदोलन कर रखा है। सरकार को यह बताना चाहिए कि यह कानून किसानों के हित में कैसे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमाग में किसानों के प्रति घिनौनी कोई चाल चल रही है। जन अधिकार पार्टी लगातार पूरे बिहार में किसानों के साथ खड़ा होकर आंदोलन करती रहेगी। रेल चक्का जाम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, समीर पाठक, शमशेर आलम, नरेश, समीन यादव, पप्पू यादव, अमित, संजय कुमार सुमन सहित अन्य अनेक ने भाग लिया तथा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
More Stories
गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन यात्री घायल
मजदूरी के नाम पर आंध्रप्रदेश ले जाकर की युवक की हत्या, दो नामजद अभियुक्त
कटिहार मास्टर प्लान में शहरीकरण सीमांकन का जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध