
जमशेदपुर:- जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति का एक प्रतिनिधि मंडल आज रांची में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मुलाकात कर सभी धार्मिक स्थलो को खोलने एंव विशेष कर आगामी दुर्गा पूजाउत्सव 2020 पर चर्चा की।
जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष चन्द नाथ बनर्जी ने मुख्य सचिव से कहा की बंगाल के बाद सबसे बड़े पैमाने पर जमशेदपुर एवं झारखंड में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है।सिर्फ जमशेदपुर शहर में छोटे-बड़े 350 स्थलो पर दुर्गा पूजा किया जाता है। जमशेदपुर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के सचिव अरूण सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश को छोड़ कर पूरे देश में धार्मिक स्थलो को खोल दिया गया है इसलिए झारखंड में भी पूजा स्थलो को खोलने की अनुमति दी जाए। झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि आपका सुझाव सराहनीय है सरकार इसपर विचार करेगी,जहाँ तक दुर्गा पूजा की बात है उसका गाइडलाइन भारत सरकार से आनी है। वें भारत सरकार से होने वाली अगले वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान लोगों की भावना से केंद्र सरकार को अवगत कराएंगे और फिर भारत सरकार से जो भी गाइडलाइन आएगा उसी गाइडलाइन पर झारखंड सरकार निर्माण लेगी। आज के प्रतिनिधिमंडल मे केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति मे के अध्यक्ष चन्द नाथ बनर्जी,सचिव अरूण सिंह,कपिल और जवाहरलाल घोष शामिल थे।
More Stories
बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, सत्ता में बैठे हुए लोग उग्रवादियों के साथ साठ-गांठ बनाये हुए है
लखीसराय में ऑटो और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
हथियार के साथ चार गिरफ्तार