
नयी दिल्ली:- पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कहा कि जहाज में फंसे सभी नाविक चीन से अपने देश के लिए रवाना हो गए है और 14 जनवरी को वे जापान के चिबा पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि चिबा पहुंचने के बाद कोविड़-19 प्रोटोकॉल के तहत इन सभी नाविकों को भारत के लिए रवाना किया जाएगा। श्री मंडाविया ने कहा “चीन में फंसे हमारे नाविक एम वी जग आनंद जहाज से भारत आ रहे हैं। जहाज में भारतीय चालक दल के चीन में फंसे सभी 23 सदस्य हैं। नाविक चीन से जापान के चिबा के लिए निकल चुके हैं और 14 जनवरी को वहाँ पहुंचेंगे।” केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए प्रधान नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि यह काम सिर्फ श्री मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण ही संभव हो सका है। उन्होंने ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी का भी आभार जताया है जो इस काम मे विशेष मदद कर रही है। गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के कारण यह सभी नाविक कई माह से चीन में फंसे हुए थे।
More Stories
राजस्थान में पोटाश की खुदाई के लिए तीनपक्षीय समझौता
सोने और चांदी की वायदा कीमत में बदलाव, जानिए कितना हुआ दाम
बजट 2021 में घर से काम करने वाले कर्मचारियों को मिले कर कटौती का लाभ: पीडब्ल्यूसी इंडिया