
रांची:- राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से ग्रीस में भारत के राजदूत अमृत लुगून ने राज भवन आकर मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल से विकास महतो के नेतृत्व में राज्य अध्यक्ष, मुखिया संघ का एक शिष्टमंडल ने भीराज भवन आकर मुलाकात की एवं कतिपय विषयों से संबंधित एक ज्ञापन समर्पित किया।
द्रौपदी मुर्मू से जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या शुक्ला मोहन्ती राज भवन आकर मुलाकात की एवं उन्होंने उक्त कॉलेज की शैक्षणिक व प्राशसनिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। इसके अलावा नीलाम्बर-पीताम्बर विश्विद्यालय के कुलपति रामलखन सिंह ने राज भवन आकर नूतन वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी। उपरोक्त अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
More Stories
उपायुक्त की अध्यक्षता में जमशेदपुर एयरपोर्ट के संबंध में एरोड्राम कमिटी की बैठक
अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्रवाई, 8 दुकानों को हटाया गया
बाल तस्करी एवं बाल विवाह को रोकने के लिए राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन