रांची:- राज्यपाल रमेश बैस ने आज राज भवन में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया। राज्यपाल ने उनकी विभिन्न समस्याओं की भी जानकारी ली। गौरतलब है की आगामी 27, 28 एवं 29 सितंबर, 2022 को मेकॉन स्टेडियम, राँची में भारत-बांग्लादेश टी-20 दिव्यांग (शारीरिक रूप से) प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसमें झारखंड के 6 खिलाड़ी मुकेश कंचन, विजय महतो, निशांत कुमार उपाध्याय, विशाल नायक, वागिश त्रिपाठी, सौकत अली का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। राज्यपाल महोदय ने इन सभी खिलाड़ियों को प्राप्त इस उपलब्धि हेतु बधाई दी एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।