
रांची:- भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया।
उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष ,त्याग और बलिदान से प्राप्त यह आजादी हमे अब देश केलिये जीने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर तेजी से अग्रसर है। हमे आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करना है। मौके पर प्रदेश महामंत्री संसद समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, प्रेम मित्तल संजय जायसवाल अशोक बड़ाइक लक्ष्मी कुमारी आदि उपस्थित रहे।
More Stories
भागलपुर में पानी से भरे खड्डे में मिला झारखंड के व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
25 जनवरी 2021 को टाउन हॉल में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन
डीसी-एसपी ने परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण