
खूंटी:- 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह खूंटी जिले में सादगीपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में राष्ट्र ध्वज फहराया गया और तिरंगेे को सलामी दी गयी। कोरोना संक्रमण के कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया। मुख्य समारोह कचहरी मैदान में हुआ, जहां उपायुक्त शशि रंजन ने तिरंगा फहराकर एसपी आशुतोष शेखर के साथ परेड की सलामी ली। उपायुक्त ने अपने आवास के अलावा समाहरणालय परिसर में भी झंडा फहराया। खूंटी क्लब और नेताजी चैक में विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, एसपी आॅफिस और पुलिस लाइन में एसपी आशुतोष शेखर, नगर पंचायत में अध्यक्ष अर्जुन पाहन, वन प्रमंडल कार्यालय में डीएफओ एनपी देव, सीआरपीएफ 94 बटालियन के कैंप में कमांडेंट ब्रजेश सिंह, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ हेमंत सती, सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डाॅ प्रभात कुमार, जिला परिषद में अध्यक्ष जोनिका गुड़िया, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामकृष्णा चैधरी, खूंटी प्रखंड में प्रमुख रूकमिला देवी सहित अन्य सरकारी और निजी कार्यालयों में संस्थाओं के अधिकारियों ने राष्ट्र ध्वज फहराया। तोरपा स्थित विद्या विहार पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि हेमंत गुप्ता, आंगनबाड़ी केंद्र बांसटोली में पूर्व उप प्रमुख अनिल भगत, तोरपा प्रखंड परिसर मंे प्रमुख रोशनी गुड़िया, रेफरल अस्पताल में डाॅ एन मांझी ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के दौरान शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान दिया गया।
More Stories
बूथ और स्थानीय पंचायत समिति को करें प्रशिक्षित, योग्य कार्यकर्ताओं को दे जिम्मेवारी:धर्मपाल सिंह
रांची की रोशनी – सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह
झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का अघोषित आपातकाल:दीपक प्रकाश