रामगढ़:- इनरव्हील क्लब की रामगढ़ इकाई के सदस्य वर्ष 2021 में कई सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जनकल्याणकारी और पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह संस्था लगातार काम कर रही है। यहां तक कि गरीबों की मदद और नारी सशक्तिकरण को लेकर की भी संगठन के सदस्यों ने काफी बेहतर काम किया है। यह बात सोमवार को जिमखाना क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन की जिला अध्यक्ष डॉ शीला रंजन ने कही। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष को अनुराधा श्रॉफ के द्वारा गुलदस्ता भेंट किया गया। रंजू अरोड़ा तथा जसमीत सोनी ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। नीरू साहनी ने सेक्रेटरी रिपोर्ट पढ़ा। आने वाले महीनों में क्लब द्वारा किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। क्लब की एडिटर नमिता श्रॉफ ने ई बुलेटिन का अनावरण जिला अध्यक्ष से करवाया। जिला अध्यक्ष से 5 नए मेंबर्स का परिचय भी करवाया। पीडीसी शर्मिष्ठा दत्ता ने इनरव्हील क्लब के इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन नमिता श्राफ ने किया। इस अवसर पर उर्मिला बगड़िया, मीरा बगड़िया, पिंकी गांधी, नमिता श्रॉफ, जसबिंदर होरा, रेनू मेवाड़, विजयालक्ष्मी आयंगर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
मुख्यमंत्री ने महिला विधायकों को शुभकामनाएं दी
बीमारी से पीड़ित को सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह
शहीद जवान को मुआवजा देने का आग्रह