
रांची:- झारखंड में पिछले 24 घंटे में 822 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12188 हो गयी है। इनमें से एक्टिव केस 7560 है, वहीं 4513लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके है। इस दौरान 170 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौटे। जबकि 24घंटे में कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 115हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में बताया गया है, इस दौरान सबसे अधिक 162 नये कोरोना संक्रमित देवघर जिले में मिले, जबकि रांची में 140, धनबाद में 77, बोकारो में 5, चतरा में 3, दुमका में 18, पू0सिंहभूम में 87, गढ़वा में 28, गिरिडीह में 28, गोड्डा में 15, गुमला में 18, हजारीबाग में 32, जामताड़ा में 15, खूंटी में 32, कोडरमा में 34, पाकुड़ व पलामू में 1-1, रामगढ़ में 38, साहेबगंज में 26, सरायकेला में 33 और पश्चिमी सिंहभूम में 22 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले।राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की रिकवरी दर गिरकर 37.28 प्रतिशत हो गयी है, वहीं मृत्यु दर बढ़कर 0.94प्रतिशत हो गयी है।
भाजपा विधायक सीपी सिंह की रिपोर्ट अब निगेटिव आ गयी है। पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल में भर्त्ती कराया गया था। इस आशय की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। श्री सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने एहतियातन तौर पर 14 दिन क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी है।
More Stories
भागलपुर में पानी से भरे खड्डे में मिला झारखंड के व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
25 जनवरी 2021 को टाउन हॉल में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन
डीसी-एसपी ने परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण