
पलामू:- हैदरनगर में दीपावली की रात खलिहान में रखे सैकड़ों बंडल धान में आग लग गई। इस घटना में करीब 70 िंक्वटल धान जलकर खाक हो गया। घटना मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भाली गांव की है।
आशंका जाहिर की जा रही है कि लापरवाही से पटाखा जलाने से धान में आग लगी होगी। किसानों ने इसकी जानकारी थाना में दी है। वहीं, करीब 1 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित किसान सुनरदेव पाल ने बताया कि उनके साथ कुछ और किसानों के धान के बोझे गांव से आधा किमी दूर स्थित खलिहान में रखे गए थे।
दीपावली की मध्य रात्रि को खलिहान में रखे धान के बोझे के जलने की जानकारी मिली। जब तक ग्रामीण व किसान पहुंच पाते, धान के बोझे में आग की तेज लपटें निकलने लगीं। पंप से आग बुझाने का कोई मौका नहीं बचा। देखतेदेखते सब कुछ जलकर खाक हो गया। अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
More Stories
बूथ और स्थानीय पंचायत समिति को करें प्रशिक्षित, योग्य कार्यकर्ताओं को दे जिम्मेवारी:धर्मपाल सिंह
रांची की रोशनी – सोलर लैंप सेल में दिखा लोगों का उत्साह
झारखंड में कांग्रेस-झामुमो का अघोषित आपातकाल:दीपक प्रकाश