पटना:- बिहार में विपक्षी महागठबंधन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए आज राज्य भर में एक मानव श्रृंखला आयोजित करेगा। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।
इस दौरान तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कृषि कानूनों पर उनकी “चुप्पी” पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “हम मुख्यमंत्री के इस रवैये से चकित हैं। क्या उन्हें लगता है कि आंदोलनकारी किसानों को सड़कों पर मारना उचित है या क्या वे भाजपा के रुख को सही मानते हैं कि वे गलती कर रहे हैं? …… यह विश्वास करना कठिन है कि नीतीश कुमार समाजवादी आंदोलन से निकले हुए हैं।” पूर्व उप मुख्यमंत्री ने खेद प्रकट किया कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंदोलनरत किसानों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए एक ट्वीट तक नहीं की, जिनमें से कई ने प्रदर्शन के दौरान अपनी जान गंवा दी। भीषण ठंड के बावजूद किसान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
बिहार में करीब डेढ़ दशक से पहले एपीएमसी को खत्म करने के लिए राजग सरकार की आलोचना करने वाले तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया, “इसने किसानों को मजदूर बना दिया। केंद्रीय कानून किसानों को भिखारी बना देंगे।” नीतीश की सरकार ने 2006 में कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) अधिनियम को समाप्त कर दिया था और मंडी प्रणाली को भी समाप्त कर दिया था।
More Stories
गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन यात्री घायल
मजदूरी के नाम पर आंध्रप्रदेश ले जाकर की युवक की हत्या, दो नामजद अभियुक्त
कटिहार मास्टर प्लान में शहरीकरण सीमांकन का जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध