
नई दिल्ली:- भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी और अर्जुन अवॉर्डी माइकल किंडो के निधन पर हॉकी इंडिया ने शोक व्यक्त किया है। किंडो का गुरुवार को ओडिशा के राउरकेला स्थित इस्पात जनरल अस्पताल में निधन हो गया था। वह 73 वर्ष के थे। किंडो 1975 विश्व कप में स्वर्ण पदक और 1972 ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।
इसके अलावा उन्हें 1972 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम ने कहा- हॉकी इंडिया की ओर से मैं हॉकी के महान खिलाड़ी माइकल किंडो के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। किंडो भारत के लिए कुछ सबसे महत्वपूर्ण जीत का हिस्सा थे और उन्हें हमेशा भारतीय हॉकी के इतिहास के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में याद किया जाएगा। किंडो के परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त हूं।
More Stories
आयात के विकल्प वाले उत्पादों की पहचान को और शोध करने की जरूरत: गडकरी
विमान ईंधन एटीएफ के दाम 3% बढ़े, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं
दिसंबर 2020 में व्यापार घाटा 25 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा, निर्यात भी बढ़ा