
रांची:- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर करारा प्रहार करते हुए मंगलवार को कहा कि यह सरकार सदन से सड़क तक जनता के सवालों से भाग रही है। श्री प्रकाश ने यहां कहा कि हेमंत सरकार का रवैया निरंकुश और लोकतंत्र विरोधी है। यह सरकार सवालों का जवाब न तो सदन में दे पा रही और न सड़क पर सवालों को सुनने को तैयार है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धरना, प्रदर्शन जनता का मौलिक अधिकार है जिसका गला घोंटने का प्रयास राज्य सरकार कर रही है।
भाजपा नेता ने कहा कि राजभवन या मोरहाबादी के पास धरना देकर राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता या संस्थाएं अपनी मांगों को सार्वजनिक रूप से रखते हैं लेकिन यह सरकार धरना स्थल को शहर से बाहर पुंदाग में निर्धारित कर दिया है जो सर्वथा अनुचित और अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की महानगर इकाई ने 4 मार्च से राजभवन के पास अपनी मांगों केलिये धरना कार्यक्रम निश्चित किया था जिसकी घोषणा के बाद सरकार ने ऐसे निर्णय लिये हैं। उन्होंने सरकार से जनहित में लोककल्याणकारी निर्णय लेने की मांग की।
More Stories
एक कि.मी का सफर तय कर वैक्सीन लेने पहुंचे 81 वर्षीय बाबूराम हेम्ब्रम
पेड़ से झूलता मिला महिला का शव, महिला की शिनाख्त नही
विधानसभा अध्यक्ष ने साइमन मरांडी के निधन पर शोक व्यक्त किया