रांची:- हेमन्त सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि कोरोना के नाम पर कांग्रेस झामुमो की सरकार गिरी हुई राजनीति कर रही है। गढ़वा के भवनाथपुर प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया गया है जिसे कोरोना के नाम पर कार्यक्रम की अनुमति पर रोक लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि एक ओर कोरोना काल मे ही सत्ता में शामिल दल लगातार राज्यभवन के समक्ष, मोरहाबादी मैदान में व राज्य भर में धरना प्रदर्शन कर रहे है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों पर रोक लगाना लोकतंत्र की हत्या है।
उन्होंने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी, श्री बंसीधर नगर, गढ़वा ने मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार, राँची के ज्ञापांक नं0- 3170 दिनांक 22.10.2020 द्वारा कोरोना महामारी के संभाव्य प्रसार को रोकने के लिए प्राप्त दिशा-निर्देश निर्गत के आलोक में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अनुमति नहीं दिया। सरकार अधिकारियों के बूते लोकतंत्र पर हमले करने से नहीं चूक रही है। साथ ही अधिकारियों के बूते धमकी दी जा रही है कि उपर्युक्त निर्देश का यदि उल्लंघन की जाती है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तक तथा भारतीय दण्ड संहिता 1860 के सेक्शन 188 तक दण्डनीय होंगे। जबकि सरकार में शामिल कांग्रेस झामुमो लगातार कोरोना के नियमों का उलंघन करते हुए कार्यक्रम कर रही है।
सरकार अभिव्यक्ति की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रही है। सरकार को ऐसी मानसिकता से ऊपर उठना चाहिए। छोटे छोटे कार्यक्रम की स्थिति में भारतीय जनता पार्टी के अधिकारियों पर केश किया जा रहा है। कोडरमा जिलाध्यक्ष पर ऐसे ही मानसिकता के आधार पर दो दो केश करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
More Stories
ई-समाधान पोर्टल पर 81.15प्रतिशत शिकायतों का निष्पादन
विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण का धनबाद बनेगा गवाह
कोरोना वैक्सीनेशन एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण