जमशेदपुर:- सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज सुबह स्वर्णरेखा नदी पर स्थित दुमुहानी घाट पर स्वर्णरेखा सफाई अभियान की शुरुआत की।इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, जुस्को समेत स्थानीय लोग शामिल हुए।
सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चले इस अभियान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता स्वयं नदी साफ करने उतरे, चेहरे पर मास्क और हाथों में ग्लब्स पहने हुए बन्ना गुप्ता अपने हाथों से जलकुंभी हटाकर अलग करने लगे।साथ ही उन्होंने एकत्रित हुए कचड़े को भी डिस्पोजल करने की व्यवस्था की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की लाइफ लाइन हैं स्वर्णरेखा नदी, जमशेदपुर के स्थापना में इस नदी का बहुत योगदान हैं।मैंने जमशेदपुर में जन्म लिया है, इस धरती ने मुझे बहुत कुछ दिया हैं, अब मेरी बारी हैं।
उन्होंने कहा कि स्वर्णरेखा नदी उपेक्षित हैं, जलकुंभी और कचड़े के कारण इसका अस्तित्व खतरे में हैं, एक जनप्रतिनिधि और जमशेदपुर का जागरूक नागरिक होने के कारण ये मेरी जिम्मेदारी हैं कि इसका संरक्षण करूँ, इसके बचाव के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।मुझे स्वर्णरेखा नदी का कर्ज उतारना हैं।
उन्होंने घोषणा किया कि प्रत्येक सप्ताह के शनिवार और रविवार को स्वर्णरेखा नदी में वृहत पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जाएगा, इस अभियान से विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम लोगों को जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वर्णरेखा को बचाने और विकसित करने के लिए एक बेहतर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा जिससे इसका संरक्षण भी हो और इसका सौंदर्यीकरण भी किया जाए।
More Stories
दिल्ली : तिहाड़ से पैरोल पर छोड़े गये 3400 कैदी अब भी फरार
विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
व्यवसायी से करीब 1 करोड़ लूटकांड का खुलासा, 5 गिरफ्तार, 73 लाख बरामद