
आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो होम आइसोलेशन में
रांची:- राज्य में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1266 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और आजसू पार्टी अध्यक्ष सह विधायक सुदेश महतो भी कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 25333 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को मंगलवार देर रात रांची के रिम्स में भर्त्ती कराया गया है। बताया गया है कि उनमें अभी कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं दिख रहे है।
इधर,आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। बताया गया है कि तीन-चार दिनों पहले सुदेश महतो ने हल्की बुखार और खांसी की शिकायत के बाद कोरोना जांच करायी गयी थी, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 265 पहुंच गयी है। जबकि इस अवधि में 340 लोग स्वस्थ होने के बाद घर वापस लौट गये। इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 15709 पहुंच गयी है, जबकि 9359 मरीजों का इलाज विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है।
More Stories
एसबीआई के अधिकारियों ने आदिम जाति सेवा मंडल के बच्चों के बीच बांटे कंबल-चादर
झारखंड की राखी जैन पहली महिला हैं, जो JCI INDIA की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं
कृषि ऋण माफी योजना में कृषक मित्रों की भूमिका अहमः-उपायुक्त