लोहरदगा:- संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में गुरुकुल शांति आश्रम ने दामोदर के उद्गम स्थल चूल्हापानी में रविवार को हवन यज्ञ का अनुष्ठान किया। हवन यज्ञ के उपरांत जरूरतमंदों के बीच वस्त्रों का वितरण भी हुआ। इस अवसर पर आचार्य शरतचन्द्र आर्य ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा श्रेष्ठ सेवा है। उन्होंने कहा कि आर्य समाज सदैव जरूरतमंदों की सेवा करता है। साथ ही भारत की सभ्यता, संस्कृति एवं महापुरुषों के ज्ञान को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए लोगों के बीच जन जागरुकता अभियान भी चलाया जाता है। रविदास जयंती के उपलक्ष्य में दामोदर नदी के इस ऐतिहासिक स्थल चूल्हा पानी में यह कार्यक्रम आयोजित हुई। कार्यक्रम के दौरान विपिन भारती, मोती चंद्र यादव, राम स्वार्थ साहू, सुभाष चंद्र यादव, जयनारायण प्रजापति, भुनेश्वर साहू, प्रयाग महतो, मुकेश यादव, बंधु महतो, फागू महतो, विजय जायसवाल, शिव शंकर सिंह, संजय चंद्र यादव, खैरी देवी, मीना देवी और भूखली देवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
More Stories
जमुई पुलिस ने अवैध शराब की कई भट्ठियों को किया ध्वस्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
पलामू में रिमांड होम से बच्चा फरार
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कोरोना से उपजे हालात पर चर्चा