
नई दिल्ली:- अभिनेता हर्षवर्धन कपूर आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने बेटे हर्षवर्धन को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर खूबसूरत नोट लिखा है। अनिल कपूर ने लिखा- ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं हर्ष कपूर! आप मेरे दोस्त हो, कॉन्फिडेंट हो और वह इंसान हो जो मेरा सब कुछ ले जाता है, जिसमें जूते भी शामिल हैं। आप वह सब हो जिसकी आपको जरूरत है और आने वाले समय में आपकी सभी विशेज पूरी हो। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।’ हर्षवर्धन कपूर का जन्म 9 नवम्बर 1990 को मुंबई में हुआ था। हर्षवर्धन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ से बतौर सहायक निर्देशक की थी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। इसके बाद हर्षवर्धन ने 2016 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज्या के साथ अपने बॉलीवुड अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2018 में आई उनकी फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में दर्शकों ने उनके अभिनय को सराहा। हर्षवर्धन कपूर जल्द ही अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आएंगे।
More Stories
गणतंत्र दिवस के मौके पर तेतुलमारी के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ 72वां गणतंत्र दिवस मनाया गया
विधायक राज सिन्हा के द्वारा झंडोतोलन किया गया
अंजना देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी