
जैप-1 का 141वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना
रांची:- रांची स्थित डोरंडा स्थित जैप 1 परिसर में मंगलवार को जैप-1 का 141 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। डोरंडा के जैप ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में सबसे पहले शहीद स्थल पर झारखंड के पुलिस महानिदेशक एमवी राव सहित सभी वरीय पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस के बाद जैप प्लाटून और पाइप बैंड डिस्प्ले के माध्यम सेसभी अतिथियों को सलामी दी गई। आकर्षक परेड ने मौके पर उपस्थित सभी के दिल जीत लिये। झारखंड आर्म्ड फोर्स का इतिहास काफी गौरवमय रहा है।
इस दौरान डीजीपी ने कहा कि जैप वन का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है. यहां के वीर जवानों ने हमेशा अपनी शहादत देखकर जैप वन का नाम बुलंद किया है। झारखंड में वीआईपी सुरक्षा की बात हो या फिर नक्सलियों से लोहा लेने की। इस बटालियन के जवानों ने अपने जीवन का बलिदान देकर भी अपना कर्तव्य निभाया है। समारोह के मुख्य अतिथि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के डीजी नीरज सिन्हा ने कहा कि अगर कोई यह कहता है कि वह मौत से नहीं डरता है। तो वह या तो झूठ बोल रहा है या फिर वह गोरखा है। गोरखा जवानों ने अपने अदम्य साहस के बल पर झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ कई अहम और बड़ी सफलताएं दिलाई हैं। राज्य में वीवीआईपी और वीआईपी की सुरक्षा का सारा जिम्मा इन्हीं के कंधे पर है और वे इसे बखूबी निभाते आये हैं। जैप के जवान वीरता के प्रतीक हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार आनंद मेले का आयोजन नहीं किया गया। इससे पहले स्थापना दिवस पर आनंद मेले का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें काफी भीड़ हुआ करता था और लोग खरीदारी के साथ मेले का आनंद लेते थे।
More Stories
ज्ञान का अर्थ पर्वत का शिखर नहीं, समुद्र की तलहटी है -गीत चतुर्वेदी
जनता को निर्भीक करें मुख्यमंत्री जी उद्योगपति स्वतः निर्भीक हो जाएंगे-दीपक प्रकाश
पीएम मोदी के पास किसानों की समस्या के निदान के लिए समय नहीं है- शरद पवार