
राँची:- झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि लालजी टंडन का जीवन सदा जनता के लिये समर्पित रहा। वे संवेदनशील व्यक्ति थे। उत्तरप्रदेश की राजनीति के एक लोकप्रिय व जननेता के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्र अटल बिहारी वाजपेयी के अभिन्न सहयोगी के रूप में उनका योगदान इतिहास में अविस्मरणीय रहेगा। कुशल प्रशासक के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। उनका निधन सभी के लिये अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
More Stories
पाकुड़ सोशल मीडिया टीम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपहार देकर किया सम्मानित
पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर फुटपाथ विक्रेताओं ने रोजगार को दिया रफ्तार
गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के बीच शॉल का वितरण